बरेली: साठगांठ का खेल..अफसर नहीं बंद करा पाए अवैध वाहन स्टैंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। साठगांठ के चलते शहर में अवैध वाहन स्टैंड पर कार्रवाई के नाम पर महज खानापूरी की गई। मुख्यमंत्री का आदेश भी इन्हें बंद नहीं करा पाया। अफसरों ने कुछ दिन अभियान चलाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।

मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल तक सभी जिलों से अवैध वाहन स्टैंड हटाने के निर्देश दिए थे। शहर में कुछ दिन पहले परिवहन निगम ने पुलिस और नगर निगम के साथ मिलकर अवैध वाहन स्टैंड को हटाने के लिए अभियान चलाया, मगर समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध वाहन स्टैंड संचालित हो रहे हैं।

सुभाषनगर के नेकपुर गन्ना मिल से देहात परमिट के ऑटो, टेंपो, डग्गामार वाहन और जयपुर, बदायूं, कासगंज के लिए बसें चलती हैं, जिन से अवैध स्टैंड संचालक मोटी उगाई करते हैं। चौपुला पुल और सेटेलाइट के पास से अवैध वाहन स्टैंड से फरीदपुर, पीलीभीत और बीसलपुर के लिए वाहन जाते हैं।

शहर में चलने वाले अवैध वाहन स्टैंड को हटाने के लिए अभियान चलाकर हटाया गया था। अगर अब फिर से अवैध स्टैंड से वाहनों का संचालन हो रहा है तो फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।-दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन

ये भी पढे़ं- बरेली: नवाबगंज नगर पालिका की आप प्रत्याशी को जान का खतरा, सुरक्षा की लगाई गुहार

 

संबंधित समाचार