मिर्जापुर: थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हुई जमकर मारपीट, पुलिस अधीक्षक ने लिया यह बड़ा एक्‍शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां संत नगर थाने में तैनात नौ पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक ने तीन सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही एक उप निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया है। इसके पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक जिले के संतनगर थाने में रविवार को मेस में खाना खाने गए दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए आपस में मारपीट कर ली। इस मामले का वीडियो एक सिपाही ने रिकार्ड कर वायरल कर दिया। 

थाने में मारपीट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने सीओ लालगंज दीक्षांत राज को मामले की जांच का निर्देश दिया। सीओ की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी थाने में जाकर तथ्यों की जांच पड़ताल की। जांच में आरोप प्रमाणित होने पर पुलिस अधीक्षक ने दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

इन पर हुई कार्रवाई
इसमें संलिप्त मुख्य आरक्षी नामवर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह को उन्होंने बर्खास्त कर दिया। उन्होंने मुख्य आरक्षी देव प्रकाश पांडेय को बर्खास्त करने की कार्रवाई के लिए 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ को पत्राचार किया है। इनके अलावा उप निरीक्षक मनोज उपाध्याय, मुख्य आरक्षी उपेंद्र सिंह, करन सिंह यादव, विमलेश सिंह, लखन रावत, नागेंद्र कुमार यादव को उन्होंने निलंबित कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ट्रांसफार्मर फुंका, 24 घंटे से अंधेरे में है जरवल रोड बाजार की ढाई हजार की आबादी

संबंधित समाचार