बरेली: डिवाइडर से टकराकर युवक की मौत, खाई खेड़ा के पास हुई घटना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात के अंधेरे में डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर ना लगे होने के कारण एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना हाफिजगंज निवासी जमील अहमद का 35 वर्षीय बेटा असलम जरी का काम करता था। बीती रात किसी काम से अपनी बाइक से जा रहा था, जैसे ही वह खाई खेड़ा काड़ू के पुल के पास पहुंचा। वहां बंद टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से बाइक टकरा गई।

बताया जा रहा है कि डिवाइडर पर किसी भी प्रकार का रिफ्लेक्टर तक नहीं लगा था, जिस कारण उसे डिवाइडर नहीं दिखा और उसकी बाइक टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक बेटे को छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाना पड़ेगा भारी, देना होगा 10 हजार का जुर्माना 

संबंधित समाचार