Hamirpur Accident : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की तड़पकर मौत, दो जिंदगी और मौत से जूझ रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत।

हमीरपुर में दो बाइकों की आमसे-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।

हमीरपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
 
जिले के सिसोलर थाना के भैंसमरी गांव में शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बड़ा लेवा गांव निवासी ठाकुरदीन (35) पुत्र इंद्रजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि बांदा ज़िले के मरौली गांव निवासी कुलदीप (18 ) पुत्र वरदानी और रोहित (18) पुत्र बच्चा लाल गंभीर घायल हो गए।
 
जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौदहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में सिसोलर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और घायलों का इलाज़ जारी है।

 

संबंधित समाचार