भाजपा के पदाधिकारी सुबह घर पर चाय न पीएं : राधा मोहन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 प्रदेश प्रभारी ने तैयार की ऐतिहासिक जीत की रणनीति

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम अयोध्या में महापौर व पार्षदों के चुनाव को लेकर भाजपा संगठन एक्टिव मोड पर आ गया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने सुबह सात बजे करिअप्पा मंडल की बैठक सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय, इसके उपरान्त देवकाली मंडल की बैठक पंचशील होटल में, अयोध्या मंडल की बैठक तीन कलश तिवारी मंदिर में की। तीनों बैठकों में भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि भाजपा का कोई भी पदाधिकारी सुबह चाय अपने घर पर नहीं पियेगा। यह चाय चौराहे पर अपनी टीम के साथ बैठक कर पी जायेगी। इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा करनी है तथा जनता की राय भी लेनी है। सभी पन्ना प्रमुखों का सक्रिय होना अति आवश्यक है। तीन दिन के भीतर हर घर में अपनी पहुंच बनानी होगी। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में हमें हर बूथ पर विजय के लक्ष्य को लेकर चलना है। नगर निगम सह प्रभारी प्रांशु दत्त द्विवेदी, नगर निगम चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी उपस्थित रहे। मंडलों की बैठकों में अध्यक्षता मंडल अध्यक्षों ने की। जिसमें करिअप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, अयोध्या मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य की उपस्थिति रही।

भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया तेज 

भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी के द्वारा वृहद स्तर पर जनसम्पर्क जारी है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने दर्शननगर में व्यापारियों से संपर्क स्थापित किया। कई जगह पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गया है। इससे रोजगार सृजन की सम्भावनाएं विकसित होगी।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : 84 कोसी परिक्रमा कर लौटा संतों का जत्था, जिला प्रशासन को सुनाई खरी-खोटी

संबंधित समाचार