बरेली: इज्जतनगर रेल मंडल में लगाई गईं 31 ठंडे पानी की मशीनें
बरेली, अमृत विचार। भीषण गर्मी के चलते रेल प्रशासन स्टेशनों पर ठंडे पानी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। इसी क्रम में इज्जतनगर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर ठंडे पानी की मशीने लगाई जा रही हैं। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इज्जतनगर स्टेशन पर 6, फर्रुखाबाद, कासगंज, पीलीभीत में 5-5, काठगोदाम, लालकुआं, मथुरा छावनी, काशीपुर, बरेली सिटी, बदायूं, भोजीपुरा में 4-4, रुद्रपुर सिटी, कन्नौज, टनकपुर में 3-3, फतेहगढ़, हल्द्वानी, हाथरस सिटी, बरेली जंक्शन, बहेड़ी, किच्छा में 2-2 व गुरसहायगंज, कायमगंज, बिलासपुर रोड, गंजडुण्डवारा, पटियाली, रावतपुर, बिल्हौर, रामनगर, बाजपुर, उझानी एवं पंतनगर में 1-1 ठंडे पानी की मशीनें लगाई गई हैं। मंडल के 31 रेलवे स्टेशनों पर कुल 81 मशीनें सुचारू हैं। इसके अलावा मंडल के लगभग सभी रेलवे स्टेशनों पर साफ पानी उपलब्ध कराने के मकसद से 1829 टैप जलापूर्ति के अतिरिक्त 369 इंडिया मार्का हैण्ड पम्प भी उपलब्ध हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: मेडिकल बोर्ड का पता नहीं, बीमार कर्मियों की नहीं कट पा रही चुनाव से ड्यूटी
