UP Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव में कमाल व महेंद्र की प्रतिष्ठा दांव पर

तहसील क्षेत्र में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में चार मई को मतदान होना है

UP Nikay Chunav 2023 : निकाय चुनाव में कमाल व महेंद्र की प्रतिष्ठा दांव पर

हसनपुर (अमरोहा), अमृत विचार। निकाय चुनाव की बिसात पर परिणाम तय करेगा कि कौन वजीर साबित होगा और किसका मोहरा मात खा जाएगा। चुनाव परिणाम कई नेताओं का कद भी तय करेंगे। हसनपुर विधानसभा के दो दिग्गज भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी व सपा के राष्ट्रीय सचिव कांठ विधायक कमाल अख्तर पर भी लोगों की निगाहें रहेंगी। दोनों इस चुनाव में कितनी गहरी छाप छोड़ पाएंगे यह काबिले गौर होगा। चुनाव परिणाम हसनपुर क्षेत्र में दोनों की लोगों के बीच लोकप्रियता भी तय करेगा। नगर पंचायत सैदनगली में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

तहसील क्षेत्र में निकाय चुनाव के लिए पहले चरण में चार मई को मतदान होना है। क्षेत्र में अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। सभी पार्टियों ने अपने दिग्गजों को प्रत्याशियों की चुनावी वैतरणी पार कराने के लिए मैदान में उतार दिया है। चुनाव के ठीक बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो जाएगी। इस चुनाव का परिणाम कई लोगों के लिए समीकरण ठीक भी कर सकता है और कई का बिगाड़ भी सकता है। इसलिए सभी नेताओं ने चुनाव परिणाम अनुकूल करने के लिए अपनी कमर कस ली है।

विधानसभा क्षेत्र में हसनपुर नगर पालिका परिषद, उझारी नगर पंचायत एवं सैदनगली नगर पंचायत तीन सीटें हैं। तीनों ही सीटों में सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन हार जीत पर भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी एवं सपा विधायक कमाल अख्तर की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं सैदनगली नगर पंचायत के चुनाव में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक व उनके भाई भाजपा जिला महामंत्री अभिनव कौशिक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

सपा व बसपा के प्रत्याशियों ने किया चुनाव प्रचार
अमरोहा। समाजवादी पार्टी की नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिहाना इकरार ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। समाजवादी पार्टी की नीतियों से लोगों को आगाह करते हुए उनसे मतदान करने का आह्वान किया। दूसरी ओर, प्रत्याशी के पति इकरार अंसारी ने भी अपने समर्थकों के साथ शहर के कई वार्डों का दौरा किया। सपा की नीतियों को बताने के साथ ही अपनी प्राथमिकता से लोगों को आगाह किया। इस दौरान उनके साथ दानिश सिददीकी, दूल्हे हसन मंसूरी, नदीम अहमद, अब्दुल कलाम, इरफान अंसारी आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी फरहा ने भी मोहल्लों व वार्डों में प्रचार अभियान जारी रखा। उन्होंने महिलाओं को साथ लेकर अपना अभियान चलाया तथा मतदाताओं को बसपा की नीतियों के बारे में बताया। जबकि फरहा के पति फरहान खान ने भी अपने समर्थकों के साथ शहर के कई वार्डों का भ्रमण कर बसपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने का आह्वान किया। वहीं रालोद प्रत्याशी रोमाना अफसर के पति पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. अफसर परवेज भी अपने चुनाव प्रचार अभियान को जारी रखे हुए हैं। वर्ष 2012 से 2017 तक अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को बताकर वह इस बार अपनी पत्नी को रोमाना अफसर को जिताने का आह्वान कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : खूनी संघर्ष में तीन सगे भाइयों समेत चार दोषियों को 10-10 साल की कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

ताजा समाचार

बांदा में अखिलेश बोले- भाजपा ने उद्योगपतियों का कर्ज किया माफ, हम गरीबों और किसानों का कर्ज करेंगे माफ, जानें और क्या कहा 
बागेश्वर: नाबालिग से दुष्कर्म में रिश्ते का जीजा गिरफ्तार, किशोरी ने जिला अस्पताल में दिया बालिका को जन्म
चीन पहुंचे व्लादिमीर पुतिन ने की शी जिनपिंग से मुलाकात, दोस्ती गहरी होने पर जताई खुशी
Loksabha Elections 2024: चार चरणों में हुआ 67 प्रतिशत मतदान, अब तक 45.1 करोड़ लोगों ने डाला वोट
हल्द्वानी: भूमि कब्जाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज: नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलने का रिकार्ड बनाया है, बोले दिग्विजय सिंह- महौल बदल रहा है, बदलाव जरूरी है