गोंडा: बाजार से लौट रही महिला की चाकु से गोदकर हत्या, छानबीन में जुटी डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम
करनैलगंज, गोंडा (अमृत विचार)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कपूरपुर साईं तकिया निवासी एक महिला की बीती रात अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे लिया है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम छानबीन में जुटी है। रात में ही एसपी व एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया।
कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत बालपुर चौकी क्षेत्र के कपूरपुर साईं तकिया की रहने वाली सूफिया (35) पत्नी नसीम शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे मैज़ापुर बाजार से दवा लेकर वापस लौट रही थी। इसी बीच अज्ञात हत्यारों ने चाकू से गोदकर सूफिया की हत्या कर दी और फरार हो गए। ज़ब देर रात तक महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले तभी मैज़ापुर स्टेशन से कपूरपुर को जाने वाले मार्ग पर खून और खेत में शव पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए।
हत्या की सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पाकर सीओ नवीना शुक्ला, करनैलगंज इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह, कटरा इंस्पेक्टर मनोज राय सहित फॉरेंसिक व एसओजी टीम घटना स्थल पर पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुटी गई।
वहीं एसपी आकाश तोमर व एएसपी शिवराज ने घटना स्थल का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि वारदात की छानबीन की जा रही है। स्थानीय पुलिस के आलावा डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक व एसओजी की टीमें लगी हैं शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। मृतका के पति नसीम सऊदी में हैं घर पर दो छोटे-छोटे बच्चे थे।
यह भी पढ़ें:-अंबेडकरनगर: मामूली विवाद में मनबढ़ ने भीड़ पर चढ़ा दी पिकअप, दो की मौत, छह अन्य घायल
