संतकबीरनगर: रेस्टोरेंट में तिरंगे से ढंककर रखा जाता है मांस, विरोध पर संचालक बोला- मैं झंडे को अपने... नीचे रखकर बैठता भी हूं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। जिले के धनघटा थानाक्षेत्र के पौली कस्बे में स्थित जायका रेस्टोरेंट पर तिरंगे के घोर अपमान का समाचार प्राप्त हुआ है। यहां रेस्टोरेंट मालिक द्वारा पके हुए मांस को तिरंगे झंडे से ढंककर रखा जाता है। कुछ लोगों ने ऐतराज जताया तो रेस्टोरेंट मालिक शाहिद जमाल ने आक्रोशित होते हुए कहा कि मैं तिरंगे झंडे को अपने पिछवाड़े के नीचे रखकर बैठता भी हूं। 

खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो भाजपा और हिन्दू संगठनों के तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। अपने कार्यकर्ताओं राहुल चौधरी, अजय कनौजिया, सुनील कुमार एवं शौर्य चौधरी आदि के साथ मौके पर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी ठाकुर धर्मविजय सिंह ने मामले की सूचना जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील करवाते हुए संचालक शाहिद जमाल को अपनी हिरासत में ले लिया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगे के अपमान से करोड़ों देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा कायम किया जाना चाहिए। अन्यथा हिंदू संगठनों के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें:-यूपी निकाय चुनाव: सपा ने बलिया में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले संजय उपाध्याय को छह साल के लिए किया निष्‍कासित

संबंधित समाचार