IPL 2023 KKR vs GT : कोलकाता ने गुजरात को दिया 180 रनों का लक्ष्य, Rahmanullah Gurbaz शतक से चूके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में शनिवार को यहां सात विकेट पर 179 रन बनाए। केकेआर की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।  

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मैच पर बारिश का साया

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में शनिवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मौसम विभाग ने हालांकि बारिश और तूफान की भविष्यवाणी की है और काले बादलों के कारण फ्लड लाइट खोल दिए गए हैं। टॉस के बाद तुरंत बूंदाबांदी होने लगी जिससे कवर बिछा दिए गए हैं। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि केकेआर ने चोटिल सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को और उमेश यादव की जगह हर्षित राणा को शामिल किया है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा (कप्तान), नारायण जगदीशन, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, डेविड वीजे, शार्दूल ठाकुर, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जोशुआ लिटिल, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, और मोहित शर्मा।

कोलकाता ने आठ में से सिर्फ तीन मैच जीते
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक आठ मैच खेले हैं। जिनमें उसे तीन में जीत और पांच मैचों में हार मिली। केकेआर ने लगातार चार मैच गंवाने के बाद पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी की थी। केकेआर के अभी केवल छह अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे छह मैचों में से कम से कम पांच मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

ये भी पढ़ें :  रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में WTC Final जैसे बड़े मैचों में Virat Kohli करें कप्तानी, कोच रवि शास्त्री ने दिया बयान

संबंधित समाचार