Hamirpur: घर के बाहर खड़ी बारात, ब्यूटी पार्लर के बहाने निकली दुल्हन, चाचा के साथ हो गई रफूचक्कर, जानें...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में ब्यूटी पार्लर के बहाने निकली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई।

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने अपना चाचा के साथ ही रफूचक्कर हो गई। 18 मई को युवती की शादी होनी थी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हमीरपुर, अमृत विचार। राठ कोतवाली के एक गांव की युवती ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने अपने चाचा के साथ रफूचक्कर हो गई। 18 मई को युवती की शादी होनी थी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

कोतवाली के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री राठ कस्बे के एक महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा है। बताया उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह गलिहया गांव के एक युवक के साथ तय कर दिया था। बताया आगामी 18 मई को उसकी पुत्री की शादी होनी थी। करीब तीन दिन पहले युवती घर से ब्यूटीपार्लर के बहाने राठ आई और शाम तक घर नहीं पहुंची।

युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी बंद चल रहा है। जानकारी मिली कि उसकी पुत्री पारिवार के चाचा के साथ कहीं भाग गई है। बताया कि पुत्री को बहला फुसला भगाकर ले जाने वाला युवक का पिता प्रधान है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि लापता हुई युवती को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती के बरामद होने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार