ये शख्स बना 600 बच्चों का बाप! कोर्ट ने बच्चे पैदा करने पर लगाया बैन, नहीं माना तो लगेगा जुर्माना
नीदरलैंड से एक स्पर्म डोनर का ऐसा मामला सामने आया है जो चौंकाने वाला है। दरअसल एक स्पर्म डोनर पूरी दुनिया में करीब 600 बच्चों का बायोलॉजिकल पिता बन गया। वहीं इस शख्स की हरकत के लिए कोर्ट ने एक हैरत भरा फैसला सुनाया है। बता दें कोर्ट ने शख्स को आदेश दिया है कि तुम अब बच्चे पैदा नहीं करोगे। कोर्ट का कहना है कि पूरी दुनिया में इस शख्स के 500 से 600 बच्चे हैं। वहीं कोर्ट ने 41 साल के शख्स जोनाथन मीजर को कहा कि अगर आपने अदालत के फैसले को नहीं माना तो आपको 1.10 लाख डॉलर यानी 89.89 लाख रुपए का जुर्माना देना होगा। बता दें असल में जोनाथन मीजर एक स्पर्म डोनर है। उसके सीमेन से दुनिया भर में 500 से 600 बच्चे पैदा हो चुके हैं। एक तरह से वो उन बच्चों का बायोलॉजिकल पिता है।
कोर्ट ने मीजर से कहा कि वो सभी क्लीनिक्स में लिखित में कहें कि अगर उनका सीमेन वहां है, तो उसे नष्ट कर दिया जाए। सिर्फ उन स्पर्म्स को छोड़ा जाएगा, जिनके लिए कोई माता-पिता पहले से बुकिंग करा चुके हैं। बता दें जोनाथन मीजर के जीवन में सब सही चल रहा था। लेकिन मामला तब बिगड़ा जब एक नागरिक संस्थान ने कोर्ट में उनके खिलाफ केस दर्ज किया। केस में कहा गया कि मीजर के स्पर्म डोनेशन से पैदा हुए बच्चों की निजता का अधिकार खत्म हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर मीजर के स्पर्म से पैदा हुई लड़की और लड़के आपस में किसी रोमांटिक रिलेशनशिप में आए तो यह व्यभिचार की श्रेणी में आ जाएगा। ये इनसेस्ट या इनब्रीडिंग की प्रक्रिया होगी। जो पूरी इंसानियत के लिए खतरनाक है।
बता दें मीजर के स्पर्म डोनेशन की बात सबस पहले 2017 में सामने आई थी। क्योंकि वह बड़े पैमाने पर स्पर्म डोनेशन करते थे। इसके बाद उन्हें नीदरलैंड्स की फर्टिलिटी क्लिनिक्स में स्पर्म डोनेशन से ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया। क्योंकि वो नीदरलैंड्स में 100 बच्चों के बायोलॉजिकल पिता बन चुके थे। वहीं इसके बाद जोनाथन मीजर ने दूसरे देशों की क्लीनिक्स में स्पर्म डोनेशन शुरू कर दिया। उन्होंने इसके लिए डैनिश स्पर्म बैंक क्रायोस को चुना। बता दें क्रायोस के कई ब्रांच दुनिया के अलग-अलग देशों में है। इस तरह से जोनाथन दुनिया भर में कई बच्चों के पिता बन गए। वहीं जोनाथन ने स्पर्म बेचने के लिए कई बार अपना नाम भी बदला। इसके लिए वो अलग-अलग चार्ज करते थे। यानी फर्टिलिटी सेंटर पर स्पर्म डोनेशन के बाद खुदरा व्यापार भी कर रहे थे।
ये भी पढे़ं- IPL 2023 : रिंकू सिंह-यशस्वी जायसवाल ने सिद्ध किया कठिन परिश्रम में उनका सानी और कोई नहीं
