प्रयागराज : IS-227 गैंग का सक्रिय सदस्य है पूर्व विधायक परवेज टंकी, STF खंगाल रही कुंडली
माफिया अतीक के 'काले साम्राज्य' का बिजनेस पार्टनर था पूर्व विधायक
प्रयागराज, अमृत विचार। अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद यूपी एसटीएफ के राडार पर कई नामचीन लोग शामिल हैं। इस लिस्ट में अब सपा के पूर्व विधायक परवेज टंकी का नाम शामिल हो गया है। परवेज टंकी को माफिया अतीक का बिजनेस पार्टनर बताया जा रहा है। वो अतीक के IS-227 गैंग का रजिस्टर्ड मेंबर है। सूत्रों की मानें तो परवेज टंकी अतीक के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था। इतना ही नहीं अतीक के कई बेनामी संपत्ति परवेज टंकी के नाम पर है। साफ शब्दों में कहें तो परवेज टंकी अतीक के बेनामी संपत्तियों का मालिक था।
जानकारी के मुताबिक करैली के रहने वाले परवेज की स्टेशन के समीप पेट्रोल टंकी है। उस टंकी के नाम से लोग परवेज को परवेज़ टंकी के नाम से जानने लगे। परवेज ने चुनाव जीतने के बाद विधायक रहते हुए अतीक अहमद के साथ कई प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स डील किए थे। पॉपर्टी से जुड़े अतीक के लगभग हर प्रोजेक्ट में परवेज टंकी उसका पार्टनर था। अब एसटीएफ परवेज टंकी की पूरी कुंडली खंगाल रही है। आपको बता दें कि परवेज टंकी प्रयागराज शहर की दक्षिणी सीट से सपा का पूर्व विधायक रह चुका है।
ये है IS-227 गैंग
60 साल की उम्र में ही अतीक 100 से ज्यादा मुकदमों का गुनहगार बन बैठा था। पुलिस के रजिस्टरों में एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होते रहे, और वो बलवान होता गया। इसी कड़ी में पुलिस के रिकॉर्ड में गिरोह बंद अधिनियम के तहत आराधियों की लिस्ट में अतीक को IS-227 गैंग का दर्जा प्राप्त हुआ। आईएस यानी इंटर स्टेट, जो एक राज्य से दूसरे राज्यों में सक्रिय रहता हो। इस लिस्ट में 121 अपराधियों के नाम दर्ज हैं। इन अपराधियों ने किसी न किसी तरह अतीक और अशरफ की मदद पहुंचाई। यूपी एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इन अपराधियों में से कुछ पर तो संगीन मामले दर्ज हैं, वहीं कुछ छोट-मोटे अपराधों में संलिप्त रहे हैं। यूपी एसटीएफ सभी अपराधियों की क्राइम कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली की बढ़ी मुश्किलें, मुलाकात पर लगी रोक
