KKR vs GT: गुजरात टाइटंस ने केकेआर को सात विकेट से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराया। कोलकाता नाईटराइडर्स के खिलाफ इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

कोलकाता ने 180 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे गुजरात ने 17.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया। उसके लिए डेविड मिलर ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के के दम पर नाबाद 32 रन ठोके, जबकि विजय शंकर ने 24 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के के दम पर नाबाद 51 रन ठोके। यह गुजरात की 8 मैचों छठी जीत है और इसके साथ ही वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2023 KKR vs GT : कोलकाता ने गुजरात को दिया 180 रनों का लक्ष्य, Rahmanullah Gurbaz शतक से चूके

संबंधित समाचार