Bareilly: कृभको खाद फैक्ट्री की रेल लाइन पर हुआ इंजन ट्रायल
बरेली, अमृत विचार। बंथरा स्थित कृभको खाद फैक्ट्री में रेल लाइन बिछाने और विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। अब इस रेल लाइन पर मालगाड़ियां दौड़ाने की तैयारी है। शनिवार को यहां इंजन का रनिंग ट्रायल किया गया। ट्रायल सफर रहा।
रेल अधिकारियों के मुताबिक बंथरा से कृभको फैक्ट्री तक करीब 12 किलोमीटर लंबी लाइन डालने का काम बीते दिनों शुरू किया गया था। काम पूरा होने के बाद इस लाइन पर इंजन दौड़ाकर देखा गया। यह रेल लाइन शुरू होने के बाद कृभको प्राइवेट लिमिटेड से दूसरे राज्यों को भेजे जाने वाली खाद की खेप अब सीधे फैक्ट्री के अंदर से लोड हो सकेगी।
पूर्व में ट्रकों से खाद लोड कर रोजा लाई जाती थी जहां से मालगाड़ियों में लोड होकर दूसरे राज्यों तक इसे भेजा जाता था। यहां रेल लाइन डालने का पूरा खर्च कंपनी द्वारा किया गया है। हालांकि ऑपरेटिंग का जिम्मा मुरादाबाद रेल मंडल का होगा। शनिवार को ट्रायल के दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, सीएमआई , लोको इंस्पेक्टर, ट्रैफिक इंस्पेक्टर समेत कंपनी से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- Bareilly: ODOP के तहत 25 लाख के लोन पर मिलेगी 25 फीसदी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
