रोहित जैसा आक्रामक सलामी बल्लेबाज बनना चाहता था : गावस्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सराहना करते हुए कहा है कि वह उनके जैसे आक्रामक ओपनर बनना चाहते थे। 2015 की शुरुआत से रोहित का 97 वनडे पारियों में 62.36 का औसत और 95.44 का …

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की सराहना करते हुए कहा है कि वह उनके जैसे आक्रामक ओपनर बनना चाहते थे।

2015 की शुरुआत से रोहित का 97 वनडे पारियों में 62.36 का औसत और 95.44 का स्ट्राइक रेट है। इस दौरान उन्होंने 24 शतक जड़े हैं। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिसने एकदिवसीय प्रारुप में तीन दोहरे शतक जड़े हैं।

आखिरी घरेलू सत्र में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की थी जहां उन्होंने पांच मुकाबलों में तीन शतक ठोके थे। उन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप में विश्व रिकॉर्ड पांच शतक बनाये थे।

संबंधित समाचार