IPL 2023 DC vs SRH : दिल्ली की राह हुई मुश्किल, डेविड वॉर्नर बोले- लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने बीच के ओवर में लय गंवा दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वार्नर ने कहा,  जब आपके दो बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करते है तो उस लय बो बनाये रखना जरूरी होता है

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ रन की हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवर में लगातार विकेट गंवाने के कारण अपनी गंवा दी। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार काो यहां छह विकेट पर 197 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी को छह विकेट पर 188 रन पर रोक दिया। वार्नर ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा,  यह अच्छी पिच है और नौ रन से हरा को पचना मुश्किल है। हम लक्ष्य से थोड़ा दूर रह गये। हमने गेंद से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मिशेल मार्श ने कमाल की गेंदबाजी की। 

वार्नर ने कहा,  जब आपके दो बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करते है तो उस लय बो बनाये रखना जरूरी होता है। यह भी जरूरी होता है कि उसमें से कोई एक आखिर तक पारी को ले जाये। अगर हम ऐसा करते तो मैच हमारी मुठ्ठी में होता। उन्होंने कहा,  जब आप बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाते है और साझेदारी नहीं कर पाते है तो चीजें मुश्किल हो जाती है। उन्होंने शानदार लय में चल रहे अक्षर पटेल को सातवें क्रम पर भेजने के फैसले का बचाव करते हुए कहा,   वह अच्छे लय में है। लेकिन हमारे लिए यह एक अच्छी शुरुआत के बारे में है और वह आखिरी ओवरों में अच्छा कर रहे है।

सनराइजर्स से मिली हार से दिल्ली की राह हुई मुश्किल 
फिल साल्ट (59) और मिचेल मार्श (63) के बीच 112 रनो की साझीदारी के बावजूद दिल्ली को अपने ही घर में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ रन की हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ आईपीएल के मौजूदा सत्र में दिल्ली की राह मुश्किल हो गई है। सनराइजर्स ने पहले खेलते हुये छह विकेट पर 197 रन बनाये जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 188 रन ही बना सकी। दिल्ली भले ही यह मुकाबला हार गयी हो मगर आस्ट्रेलियाई हरफनमौला मिचेल मार्श ने गेंद और बल्ले से करिश्मायी प्रदर्शन करते हुये मैदान पर मौजूद हजारों प्रशंसकों का दिल जीत लिया। मार्श ने न सिर्फ हैदराबाद के चार विकेट लेकर अंकुश लगाया बल्कि अर्धशतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाने की पुरजोर कोशिश की मगर अन्य बल्लेबाजों के दयनीय प्रदर्शन से दिल्ली का दिल टूट गया। 

ये भी पढ़ें :  PAK vs NZ : पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर आसान जीत, Fakhar Zaman ने ठोके 180 रन 

 

 

संबंधित समाचार