मुरादाबाद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

बिलारी में मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद के बिलारी नगर मंडल के बूथ संख्या 234 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में सुनी। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह चौहान, संभल की जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह, बिलारी नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी ज्योति सिंह, कार्यक्रम संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि पाल चौधरी, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह, पूर्व लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुरेश सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजू कालरा, आदित्य शाक्य, आदेश चौधरी, अमित चौधरी, यशवीर सिंह, अभिषेक राठौर, आदित्य शंखधर आदि उपस्थित रहे।

युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने युवाओं के साथ सुनी मन की बात
ठाकुरद्वारा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने ठाकुरद्वारा में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित ने की। मुख्य अतिथि डा. अमित चौहान ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने नव मतदाताओं का अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया।नव मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुना। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा सचिन चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण पंडित, लक्की चौधरी, मुकुल शर्मा, अरुण चौधरी, अमन ठाकुर, युद्धवीर सिंह चौहान, केके चौहान, नितिन चौहान, आशु बाल्मीकि, विशाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  'जन आंदोलन बन गया है मन की बात' : 100वें एपिसोड में बोले PM मोदी

 

संबंधित समाचार