'मन की बात' को मिल रहा ऐतिहासिक सपोर्ट :ऋषिकेश 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

100वें एपिसोड को जगह-जगह सुना गया, पीएम ने किया उत्साहवर्धन 

अमृत विचार, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में शंकरगढ़ बाजार में, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सरदार भगत सिंह वार्ड में, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अशोक सिंघल वार्ड में, महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी ने हांसापुर, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह नगर पंचायत खिरौनी के ग्राम बिसुनपुर, महानगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने छोटी देवकाली वार्ड, जिपंस इंद्रभान सिंह ने हरीपुर जलालाबाद में व पूरा बाजार में भाजपा नेता शिवेन्द्र सिंह शम्भू के आवास पर जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू के संयोजन में मन की बात को सुना गया। 
      
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मन की बात का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के साथ ही चरित्र निर्माण करना है। देश हित के अभियानों को गति प्रदान करना, राष्ट्र व समाज के हित में अच्छा कार्य कर रहे लोगों से सीधे संवादकर प्रधानमंत्री ने उनका उत्साह वर्धन किया है। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि मन की बात को मिल रहा ऐतिहासिक सपोर्ट शक्तिशाली और निर्णायक नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है। इससे नागरिकों से प्रधानमंत्री की सीधी बात होती है तथा उनका मार्गदर्शन होता है। 

9 (1)

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम ने मनन व चिंतन के दृष्टिकोण को विकसित किया है। यह जनता की सोच में बदलाव लाने में सक्षम हुआ है। भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवेदनशील, दूरदर्शी व सशक्त नेता की छवि जनजन तक पहुंची है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कई समाजिक अभियानों को गति प्रदान की है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें -अयोध्या: पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का ध्वजारोहण व घटयात्रा जुलूस के साथ शुभारंभ

संबंधित समाचार