प्रयागराज: शुआट्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी हुए सेवानिवृत, स्टाफ ने दी भव्य विदाई
प्रयागराज, अमृत विचार। शुआट्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अनूप कुमार मसीह, विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए। मसीह को उनकी सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई दी गई।
मीडिया प्रभारी डॉ. रमाकांत दुबे ने बताया कि अनूप ने 2004 में विश्वविद्यालय में सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारी, सीवीसीओ, उप कुलसचिव आदि का दायित्व निभाया। विश्वविद्यालय में शामिल होने से पहले उन्होंने भारतीय नौसेना, बल्लारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और त्रिवेणी ग्लास लिमिटेड में सेवा की है। अपने कार्यकाल के दौरान, मसीह ने शुआट्स की सुरक्षा और प्रशासन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण और नेतृत्व को विश्वविद्यालय समुदाय द्वारा बहुत याद किया जाएगा। उनके सुखद और संतोषजनक सेवानिवृत्ति की कामना की गई।
विदाई समारोह के दौरान कार्यवाहक कुलसचिव, निदेशक प्रशासन, जनसंपर्क अधिकारी, ओएसडी, चीफ प्रॉक्टर, चीफ वार्डन (मेन्स हॉस्टल), अतिरिक्त मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : प्रियंका गांधी के निजी सचिव की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
