UP Nikay Chunav 2023 : प्रयागराज में RAF और ड्रोन की निगरानी में होगी Voting
प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें 4 और 11 मई को वोटिंग होगी। जिसके बाद अब चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। प्रयागराज की बात करें तो यहां पर बीजेपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में प्रत्याशियों के कदम रुकने का नाम नही ले रहे है। सभी लगातार चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। इधर चुनाव की तैयारियों में पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को कराने के लिए आरएएफ और ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी।
4 मई को होने वाले निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी बूथों का निरीक्षण कर लिया है। सभी अधिकारियों की डयूटी लगाई जा चुकी है। सिर्फ इंतजार है तो चुनाव का। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिले में निकाय चुनाव को लेकर बरती जाने वाली सावधानी में प्रयागराज कमिश्नर रमित शर्मा ने संवेदनशील इलाकों को खास तौर पर ध्यान रखने का निर्देश जारी किया है। डीएम प्रयागराज, चुनाव अधिकारी ने भी इस पर मंथन करते हुए कई बार बैठकर कर कड़ा निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: शुआट्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी हुए सेवानिवृत, स्टाफ ने दी भव्य विदाई
