लखनऊ:  बागियों पर BJP संगठन ने की सख्त कार्रवाई, कई नेता पार्टी से निष्कासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर बगावत पर उतरे पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी  सख्त हो गई है। रविवार को प्रयागराज, कौशांबी व लखीमपुर में लगभग दो दर्जन पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया।

टिकट न मिलने पर विभिन्न जिलों में पार्टी नेता-कार्यकर्ता नाराजगी व्यक्त कर रहे थे, इस पर भाजपा के बड़े नेताओं ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, पर वे नहीं माने। इन नेताओं-कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। इसके साथ ही, कई जगहों पर वे खुद या अपनी पत्नी को उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के बाद बागी नेताओं-कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

प्रयागराज में पांच लोगों को पार्टी से बाहर किया गया है। इसमें जिला कोषााध्यक्ष यमुनापार अनूप केसरवानी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी प्रयागराज दिनेश तिवारी, नामित सभासद शंकरगढ़ युवराज सिंह व कमलेश कोल व प्रदीप महरा शामिल हैं। इसी तरह, निष्कासित किए गए लोगों में लखीमपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव समेत दो कार्यकर्ताओं रामजी रस्तोगी व कल्पना बाजपेयी शामिल हैं। कौशाम्बी में सबसे ज्यादा 18 लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसमें अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्ञान चन्द्र सरोज, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश पाल समेत अन्य नेता-कार्यकर्ता शामिल हैं।


ये भी पढ़ें -मन की बात का प्रत्येक संस्करण अपने आप में एक नई जानकारी और प्रेरणा : कमलेश मिश्रा

संबंधित समाचार