मुरादाबाद : बारिश के चलते शहर में जगह-जगह जलभराव, राहगीरों को हुई परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्मार्ट सिटी की दुहाई देने वाले जन प्रतिनिधियों ने भी नहीं ली सुधि

कचहरी परिसर में बारिश का पानी भरने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को दिक्कत झेलनी पड़ी

मुरादाबाद,अमृत विचार। रविवार रात और सोमवार की सुबह तक हुई बारिश से महानगर में कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। कचहरी परिसर में भी पानी भर गया। इससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जलनिकासी न होने से संक्रामक बीमारियों की आशंका और मच्छर के लार्वा पनपने की संभावना बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। जनता से लंबे चौड़े वादे कर नगर निगम चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगने वाले प्रत्याशियों ने भी जलभराव से निजात दिलाने की पहल नहीं की। सत्ताधारी दल के नेता महानगर को स्मार्ट सिटी बताकर उपलब्धि गिनाने में लगे हैं। लेकिन कई सड़कों पर गड्ढे में पानी भरने से इससे होकर लोग आवाजाही करने को विवश हुए। 

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि कचहरी परिसर में बारिश का पानी भरने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को भी असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव की समाप्ति के बाद एसोसिएशन और अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के अधिकारियों से मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  Nikay Chunav 2023 : 'नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा', मुरादाबाद में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

संबंधित समाचार