Unnao Accident : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, देवर जख्मी, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत।

उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, साथ रहा मृतका का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। 

आसीवन थानाक्षेत्र के कुरसठ निवासी तौफीर (22) पुत्र सब्बीर अपनी भाभी समीमा (35) पत्नी जाबिर को दवा दिलाने बाइक से बांगरमऊ आ रहा था। महिला के साथ उसका पांच वर्षीय बेटा अरसद भी था। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आसद गांव के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डाक्टर ने समीमा और उसके बेटे अरसद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर घायल तौफीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात