गोरखपुर : 19 साल के लड़के को हुआ 40 साल की महिला से प्यार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोरखपुर । जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक लड़के को अपनी उम्र से दो गुनी बड़ी महिला से प्यार हो गया है, इस पर परिजन उस लड़के का विरोध कर रहे हैं। गुलरिहा थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाले 19 साल के लड़के को एक 40 साल की महिला से प्यार हो गया है। बता दें लड़के की महराजगंज जिला के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां आते जाते उसकी 40 साल की एक महिला पे दिल आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताविक महिला शादी शुदा है और उसके चार बच्चे हैं।

जानकारी के लिए बता दें महिला के साथ शुक्रवार की शाम लड़का अचानक घर पहुंचा, लेकिन परिजन उसका विरोध करने लगे। और फिर मामला भटहट चौकी पहुंच गया। वहीं भटहट चौकी की पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया। वहीं वो लड़का और महिला एक दूसरे के साथ रहने के लिए जिद पर अड़े थे। वह एक-दूसरे के साथ जीने मरने की बातें कर रहे थे और कसमें खा रहे थे। हालांकि, दोनों पक्षों कोई तहरीर नहीं दी गई। जबकि पड़ोस के लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें - अयोध्या : 24 घंटे में बहाल हो सकती है रोडवेज की आनलाइन सेवा

संबंधित समाचार