बहराइच: फीस ना जमा होने पर स्कूल प्रबंधक ने छात्रों को खुले मैदान में बैठाया, दो छात्र हुए मूर्छित, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। संत पथिक विद्यालय के इंटर के छात्र अप्रैल माह का फीस नहीं जमा कर पाए। इसके चलते प्रबंधक ने सोमवार को पनिशमेंट देते हुए सभी छात्रों को खुले मैदान में बैठा दिया। धूप के चलते दो छात्र मूर्छित हो गये। इससे नाराज काफी संख्या में छात्र डीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। साथ ही फीस की समय सीमा कुछ आगे बढ़ाने की मांग की। डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

बहराइच जनपद के पशुपति नगर में संत पथिक विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। विद्यालय में कक्षा 12 के कुछ छात्रों का अप्रैल माह का फीस नहीं जमा हो पाया था। जबकि सोमवार को एक मई हो गया। जिन छात्रों के फीस नहीं जमा हुए, वह सभी विद्यालय पढ़ने के लिए समय अनुसार पहुंचे।

0233

विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक अवधेश नारायण अग्रवाल ने खींचना लाने का कारण पूछा। इसके बाद सभी छात्रों को सजा देते हुए विद्यालय परिसर के मैदान में खुले में बैठा दिया। छात्रों का कहना है कि दो छात्र भूख लगने के चलते बेहोश हो गए। अवकाश होने पर सभी छात्रों ने बैठक की। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। सभी ने डीएम से फेस के समय सीमा बढ़ाने और छात्रों को परेशान ना करने की मांग की।

छात्रों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि छात्रों की मुलाकात डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र से नहीं हो सकी। इस दौरान इंटर के छात्र मौजूद रहे। मालूम हो कि छात्रों को सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक छात्रों को कक्षा से बाहर बैठाया गया था। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक जेपी सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय सीबीएसई बोर्ड से संचालित है, जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दी गई सजा, नहीं हुए बेहोश
इंटर के छात्रों ने अप्रैल माह की फीस जमा नहीं की थी, जबकि सोमवार से एक मई लग गया। फीस जमा ना होने के चलते विद्यालय संचालन कराने में दिक्कत होती है छात्रों को सजा के तौर पर बाहर बैठाया गया था, लेकिन कोई बेहोश नहीं हुआ मौसम बहुत सुहावना था... अवधेश नारायण अग्रवाल प्रबंधक।

मामले की होगी जांच
संत पथिक विद्यालय के कुछ बच्चे शिकायती पत्र लेने आए थे, उनसे मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन शिकायत के मामले में जानकारी हुई है। मामले की जांच कमेटी द्वारा कराई जाएगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी... डॉक्टर दिनेश चंद्र जिलाधिकारी।

संबंधित समाचार