बरेली : स्मार्ट सिटी के पैसे से मेयर स्मार्ट हुआ, शहर नहीं : डॉ. तोमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर ने प्रेमनगर के सीआई पार्क में लोगों से संवाद किया। सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने डॉ. तोमर से कहा कि वे जब भी शहामतगंज पुल देखते हैं तो उनका चेहरा जेहन में आ जाता है। अब पिछले पांच सालों में सीआई पार्क को जंगल बना दिया गया है। ठेकेदार भी इसकी देखभाल नहीं करता है। 

डॉ. तोमर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे से मेयर तो स्मार्ट हो गए, लेकिन शहर स्मार्ट नहीं हो पाया। जनता ने उनका भी 10 साल का कार्यकाल देखा है। तब सीमित संसाधन थे, फिर भी उन्होंने काम कराए। अब आप लोग मूर्ति नर्सिंग होम से ईट पजाया चौराहे तक ई रिक्शा से जाएं और झटके न लगें तो समझें कि शहर का विकास हुआ है। 

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वोट मांगने आएं, उनसे वे यह जरूर पूछे कि अब तक क्या विकास किया है और अगर पांच साल में कुछ नहीं कर पाए तो आगे कैसे करेंगे। डॉ. तोमर ने सोमवार को सुरेशशर्मा नगर, ब्रह्मपुरा, संजय नगर, इंद्रानगर , मॉडल टाउन समेत कई क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और क्षेत्रीय कार्यालयों का उद्घाटन किया। उनके साथ पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, शमीम खां सुल्तानी, संजीव यादव, प्रमोद बिष्ट, कलीमुद्दीन, आदेश यादव, मनोहर पटेल, डॉ. भारती चौहान, सीमा श्रीवास्तव आदि रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली : डॉक्टरों की डिनर पार्टी में उमेश गौतम को समर्थन का ऐलान

संबंधित समाचार