कानपुर देहात: चढ़ावे में कम जेवर लाने पर बिन दुल्हन लौटी बारात, वर पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिकंदरा, अमृत विचार। मानपुर गांव द्वारचार के बाद चढ़ावे के दौरान लड़की पक्ष ने कम जेवर लाने का आरोप लगाते हुए बिना दुल्हन बारात वापस लौटा दी। वहीं वर पक्ष के लाए गए जेवर अपने पास रख लिए। लड़के पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। मानपुर गांव के लालाराम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुत्र कृष्ण मुरारी का विवाह सिकंदरा थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्यामनरायण की पुत्री के साथ तय किया था। रविवार की शाम को वह बारात लेकर पहुंचे। 

द्वारचार के बाद चढ़ावे में वह जेवरात लेकर गए तो लड़की पक्ष के लोग कम जेवरात लाने की बात कहकर विवाद करने लगे। सूचना पर पीआरवी पुलिस पहुंची ने दोनों पक्षों के बीच समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन हल नहीं निकल सका। बाद में लड़की पक्ष ने चढ़ावे के जेवरात अपने पास रख लिए और बिना दुल्हन की बारात को लौटा दिया। लड़की के पिता श्याम नारायण ने बताया कि वादे के मुताबिक जेवरात कम लाने पर बारात को लौटाया गया है। थाना प्रभारी संजेश कुमार ने बताया कि बारात बिना दुल्हन के लौटने की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को बुलवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Breaking News: प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चार की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार