निकाय चुनाव प्रथम चरण : 4 मई की वोटिंग संपन्न कराने के लिए रवाना हुई पुलिस फोर्स
बाराबंकी, अमृत विचार। जिन जिलों में प्रथम चरण में निकायों के मतदान होने हैं। उसके लिए मंगलवार को स्थानीय पुलिस लाइन से पुलिस फोर्स रवाना की गई। इस दौरान उन्हें उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में ब्रीफ किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में नगर निकाय चुनाव-2023 के प्रथम चरण के निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने के लिए बाराबंकी से जनपद रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, खीरी, सीतापुर एवं उन्नाव ड्यूटी हेतु लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा ब्रीफिंग के पश्चात हरी झण्डी दिखाकर रोडवेज बसों के माध्यम से पुलिस बल को सम्बन्धित जनपदों में ड्यूटी हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी आशुतोष मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर एवंलाइन्स श्री सुमित त्रिपाठी, चुनाव सेल प्रभारी रामनिरंजन, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र आदि अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: घर पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की मौत
