लखनऊ: करोड़ों की लागत से तैयार फिटनेस सेंटर की उखड़ने लगीं परतें
लखनऊ, अमृत विचार। करोड़ों की लागत से तैयार किए गए फिटनेस सेंटर की परतें उखड़नी शुरू हो गई हैं। यहां की दीवारों से पानी टपकने लगा है। इसके साथ ही प्रदूषण को दूर करने के लिए तैयार किए गए इस फिटनेस सेंटर में ही प्रदूषण भी फैलना शुरू हो गया है जिसके चलते यहां पर …
लखनऊ, अमृत विचार। करोड़ों की लागत से तैयार किए गए फिटनेस सेंटर की परतें उखड़नी शुरू हो गई हैं। यहां की दीवारों से पानी टपकने लगा है। इसके साथ ही प्रदूषण को दूर करने के लिए तैयार किए गए इस फिटनेस सेंटर में ही प्रदूषण भी फैलना शुरू हो गया है जिसके चलते यहां पर तैनात कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इन सभी परेशानियों को देखने के लिए आरटीओ आरपी द्विवेदी खुद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस सेंटर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों से सामने आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली।
धुंए का स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत प्रभाव
यहां पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि फिटनेस सेंटर की एक दीवार पर वाहनों की फिटनेस परखने वाले कई बिजली के उपकरण लगे हुए हैं। जिस दीवार में यह उपकरण लगे हैं, उसमें छत से रिसकर पानी इस पिलर तक पहुंच रहा है। ऐसे में कभी भी खतरनाक हादसा हो सकता है।
यहां पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि वाहनों से निकलने वाले धुंए के साथ अन्य बारीकियां यहां पर परखी जाती है। ऐसे में यहां पर आने वाले वाहन दिन भर चालू हालत में खड़े रहते हैं और उनसे धुंआ निकलता रहता है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बताते चले कि राजधानी में प्रदेश के एकलौते फिटनेस सेंटर की शुरुआत नंवबर 2018 में हुई थी। यहां पर रोजाना तकरीबन 600 कामार्शियल वाहनों की फिटनेस की जाती है। एक्सीडेंट रोकने के लिए इस फिटनेस सेंटर की शुरुआत हुई थी।
लगाई जाएगी फ्यूम एक्सटेटर मशीन
आरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि यहां पर धुंआ निकालने के लिए फ्यूम एक्सटेटर मशीन लगाई जानी है। यह जिम्मेदारी उसी कंपनी की थी जिसने यहां पर फिटनेस की मशीनें लगाई है। जल्द ही मुख्यालय के माध्यम ये सहां पर फ्यूम एक्सटेटर मशीन लगाई जाएगी। इससे यहां पर वाहनों से निकलने वाले धुंए की दिक्कत खत्म हो जाएगी। बारिश के पानी के लिए पहले भी निर्माण एजेंसी को लिखा जा चुका है। पानी टपकने की शिकायत फिर आई है। ऐसे में उससे फिर सम्पर्क किया जाएगा।
