अयोध्या: 25 मुद्दों के घोषणापत्र के साथ प्रचार में उतरे शरद बाबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। भाजपा से बगावत कर मेयर पद के लिए पत्नी को चुनाव मैदान में उतार शरद पाठक बाबा ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। धर्मपत्नी अनीता शरद पाठक के लिए उन्होंने सघन जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 25 बिंदुओं वाला एक घोषणापत्र भी जारी किया है। शरद पाठक बाबा पाठक ने कहा कि यह चुनाव उनकी पत्नी नहीं अयोध्या की जनता और पार्टी के मूल कार्यकर्ता लड़ रहे है। 

0247

इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ कचहरी और कर्पूरी ठाकुर वार्ड में सघन जनसंपर्क किया। लोगों से शंख का बटन दबाकर सहयोग मांगा।  उन्होंने चुनाव को लेकर जारी किए गए पत्रक के माध्यम से बताया कि उनकी प्राथमिकता जलभराव मुक्त अयोध्या, हाउस टैक्स माफ, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, आधुनिक बारातघर, गौशाला में सुधार आदि हैं। 

इन्हीं मुद्दों को लेकर धर्मपत्नी अनीता शरद पाठक बाबा चुनाव में उतरी हैं। इसके बाद कचहरी में वकीलों से मिले और आशीर्वाद मांगा। उनके साथ जनसंपर्क अभियान में यश पाठक बाबा, शरद प्रताप सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र यादव, आकाश यादव, ललित शर्मा, अनिल देव पांडे, पवन द्विवेदी, दीपू यादव, शिवा शर्मा, तुषार, कल्लू पांडेय, देशराज यादव, अजीत यादव आदि समर्थक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मायावती ने विपक्षी दलों पर नगर निकाय चुनाव में साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया

संबंधित समाचार