बरेली: ईमानदारी से करें पुलिसकर्मी ड्यूटी, निष्पक्ष संपन्न कराएं चुनाव- SSP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सुबह आठ बजे पुलिस लाईन में अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष चुनाव कराने के सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि किसी भी हाल में चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था खराब न हो। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हे जेल भेजे। इसके साथ ही एसएसपी ने शिकायत मिलने और क्षेत्र में क्राइम बढ़ने पर थाना प्रभारियों के भी पेंच कसे।

आज सुबह आठ बजे पुलिस लाईन में क्राइम मीटिंग हुई। जिसमें एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी देहात राज कुमार अग्रवाल, एसपी क्राइम मुकेश कुमार, एएसपी विक्रम दहिया के साथ ही समस्त सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक एसएसपी ने सबसे पहले चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ ही माहौल खराब करने वालों केखिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 

एसएसपी ने कहा कि थाना प्रभारी क्षेत्र में खुराफात करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त को बढ़ा दिया जाए। इस दौरान अगर पिकेट लगाने की जरूरत पड़े तो पिकेट भी लगाई जाए। चुनाव संबधित दिशा निर्देश देने के बाद एसएसपी ने थाना प्रभारियों के पेंच कसे। उन्होने महिला अपराध और गौकशी के साथ ही अन्य अपराधों केमामलों के तत्काल कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने समय पर विवेचनाओं का निस्तारण न होने पर भी फटकार लगाई है।

सोशल मीडिया पर रखी जाएगी पैनी नजर
निकाय चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर किस तरह की पोस्ट डाली जा रही है किस को लेकर भी पुलिस सतर्क रहेगी माहौल खराब करने वाले लोगों की पोस्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर से साइबर सेल सक्रिय है।

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निकाय चुनाव से पहले ट्रक से 510 पेटी शराब बरामद, आठ पर FIR

संबंधित समाचार