UP Weather : नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, दो दिन हल्की से तेज बारिश के आसार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते की शुरुआत तेज बारिश और हवाओं के चलने से हुई है। बीते तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान पांच से आठ डिग्री तक काम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले बुधवार और गुरुवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से माध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान हवाओं की गति भी तेज रहेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत से  नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके चलते पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 

इस विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले दो दिनों तक तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। सम्भावना जताई जा रही है कि पश्चिमी यूपी में भी ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

ये भी पढ़ें -संजय शेरपुरिया के लखनऊ समेत कई ठिकानों पर ED की Raid

 

संबंधित समाचार