देखें Video : गोंडा में कार से भिड़े बाइक सवार, हवा में उड़े - एक की मौत
मसकनवा/ गोंडा, अमृत विचार। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा गौराचौकी मार्ग के तेजपुर पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह एक बेकाबू बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। ठोकर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक फुटबॉल की तरह कुछ देर तक हवा में उड़ते नजर आए। इसके बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। हादसे में घायल युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे को इलाज के जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें लेकर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक हवा में उड़ते दिखाई दे रहे हैं।
खोंड़ारे थाने के रमवापुर गांव का रहने वाला नावेद(24) मंगलवार को एक रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए मसकनवा बाजार गया था। उसके साथ बलरामपुर जिले के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के उल्लाहपुर गांव का रहने वाला गुलाम वारिस(26) भी था। बुधवार की सुबह दोनो बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। वह मसकनवा गौराचौकी मार्ग के तेजपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गयी। ठोकर इतनी तेज थी कि नावेद और गुलाम वारिस बाइक से उछलकर हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंती पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया जहां नावेद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलाम वारिस को मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस भीषण हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पहले बाइक सवार अपने बांए से दाएं तरफ जा रहे हैं और फिर सामने से कार आती देखकर अचानक दांए से बांए जाने की कोशिश कर रहे हैं इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही कार में भिड़ जाती है। फिलहाल छपिया पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर कही है। छपिया थानाध्यक्ष सदानंद पांडेय ने बताया कि मृतक नावेद के परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा कही है।
गोंडा में बाइक और कार की जबरदस्त टक्कर- हवा में उड़े सवार : देखें Video pic.twitter.com/t3DjoLM3Xs
— Amrit Vichar (@AmritVichar) May 3, 2023
