IPL 2023 : लखनऊ के खिलाफ MS Dhoni ने जीता टॉस, कृणाल पांड्या ने संभाली LSG की कप्तानी
लखनऊ। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने बुधवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में टॉस जीत कर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इकाना स्टेडियम पर बारिश के कारण आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में विलंब हुआ।
पहले गेंदबाजी के फैसले पर धोनी ने कहा कि टीम में एक बदलाव किया गया है। दीपक चाहर को आकाश सिंह के स्थान पर अंतिम एकादश में जगह दी गयी है। के एल राहुल की चोटिल होने के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कृणाल पांड्या को सौंपी गयी है।
Magizchi 🫰🤩#LSGvCSK #WhistlePodu #Yellove 🦁💛pic.twitter.com/EEvCHOhPP5
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 3, 2023
उन्होंने कहा कि राहुल की अनुपस्थिति निश्चित तौर पर टीम को खलेगी वहीं जयदीप उनादकट भी कंधे की चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उन्होने कहा कि टास जीतने की सूरत में वह पहले बल्लेबाजी का ही चुनाव करते। मनन वोहरा और करन शर्मा को टीम में जगह दी गयी है। टीम आत्मविश्वास से लबरेज है।
टीम इस प्रकार हैं:
चेन्नई सुपरकिंग्स : रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना।
A look at the Playing XIs of the two teams!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2023
Who are you backing today?
Follow the match ▶️ https://t.co/QwaagO40CB #TATAIPL | #LSGvCSK pic.twitter.com/eTFUYjNmZy
लखनऊ सुपर जायंट्स: मनन वोहरा, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), करण शर्मा, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, के गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : RCB फैंस के लिए गुड न्यूज, Rajat Patidar की सफल हुई सर्जरी..जल्द करेंगे वापसी
