वाराणसी के 60 हजार से अधिक घरों को मिल चुका है निशुल्क बिजली कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गरीबों के घरों को रोशन कर निशुल्क बिजली कनेक्शन देने का काम तेजी से किया है। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत अबतक वाराणसी के 60 हजार से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन पहुंच चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण जो लोग बिजली का कनेक्शन लेने में असमर्थ थे, प्रदेश सरकार ने उनके घरों तक मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का काम किया है। सरकार ने इसके लिए वाराणसी में 17.67 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को क्रियान्वित करते हुए योगी सरकार ने उनके संसदीय क्षेत्र के घरों को रोशन किया है। लोगों का कहना है कि पहले की सरकार में जहां बिजली आती ही नहीं थी, वहीं अब 24 घंटे बिजली मिल रही है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम  के अनुसार वाराणसी में  60,861 घरों में मुफ्त बिजली का कनेक्शन दिया गया है। इससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले 52,243 घरों में निशुल्क बिजली का कनेक्शन दिया गया है। साथ ही एपीएल के 8,618 घरों में किस्तों में भुगतान पर बिजली का कनेक्शन दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में स्थानांतरण याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार