जम्मू-कश्मीर: रामबन जिले में होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक होटल में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सनासर पर्यटन स्थल स्थित होटल मां शांति में आग लग गई और उसने तेजी से पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को भेजा गया और स्थानीय लोगों तथा पुलिस ने भी आग बुझाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार घटना के संबंध में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है। 

ये भी पढे़ं- जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

 

संबंधित समाचार