Nikay Chunav 2023 : संभल में तीन बजे तक 47.60% प्रतिशत मतदान, पिंक बूथ बने आकर्षण का केंद्र
सिरसी जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज सिरसी में वोट डालते मतदाता।
संभल, अमृत विचार। जनपद में कड़ी सुरक्षा इंतजामों के लिए सुबह 7:00 बजे वोटिंग शुरू हुई। जनपद के 8 निकायों में मतदाता अपना अध्यक्ष और सभासद चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगी है। वही पिंक मतदान बूथ मतदाताओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं। जिलेभर में एक बजे तक 37.95% वोट पड़े। जबकि तीन बजे तक 47.60% मतदान हुआ।
संभल में 9 बजे तक 10.96 प्रतिशत मतदान
जनपद में निकाय चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान जारी है सुबह 9 बजे तक 10. 96% मतदान हुआ है। जनपद में सुबह सवेरे इक्का-दुक्का मतदाता मतदान केंद्र की तरफ आते दिखे। लेकिन धूप बढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्ध सैनिक बल के जवानों को भी तैनात किया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। अभी तक जनपद के किसी भी मतदान केंद्र से किसी विवाद या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

वही पिंक मतदान बूथ मतदाताओं को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही अब सैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Nikay Chunav 2023 : संभल में सपा सांसद-विधायक के बीच जंग, बर्क ने निर्दलीय प्रत्याशी को दिया है अपना समर्थन
