लखीमपुर-खीरी: दोपहर 3 बजे तक  44.96 प्रतिशत मतदान, सबसे ज्यादा बरबर में वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में सुबह सात बजे से चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों के लिए मतदान शुरू हो गया था। जो की शांति पूर्ण ढंग से चल रहा हैं। दोपहर 3 बजे तक  44.96 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखने मिल रही हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चल रहा है।

शहर के गुटैयाबाग मतदान केंद्र पर सपाइयों ने तोड़ी भाजपा की गाड़ी 
शहर में सुबह से ही मतदान प्रतिशत ने रफ्तार पकड़ी है। इसी बीच कुछ मतदान केंद्रों पर छुटपुट बवाल भी हुआ है। गुटियाबाग मतदान केंद्र पर सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा नेता की गाड़ी तोड़ने का आरोप लगा है। जिससे वहां विवाद की स्थित पैदा हो गई। पुलिस को जबरन वहां से लाठी फटकार कर लोगों भगाना पड़ा।

दोपहर 3 बजे तक का जिले का कुल मतदान प्रतिशत 

निकाय-                           मतदान प्रतिशत
नगर पालिका लखीमपुर -        36.19
नगर पालिका गोला -              43.88
नगर पालिका मोहम्मदी -        54.36
नगर पालिगा पलिया -            47.00
नगर पंचायत खीरी -              48.80
नगर पंचायत धौरहरा -           51.77
नगर पंचायत निघासन -         50.25
नगर पंचायत भीरा -              47.93
नगर पंचायत सिंगाही -          55.32
नगर पंचायत मैलानी -          48.57
नगर पंचायत बरबर -          58.57
नगर पंचायत ओयल -         55.62
कुल मतदान प्रतिशत -        44.96

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: शराबी बेटे ने चाकू मारकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार  

 

संबंधित समाचार