बहराइच : 11 बजे तक 22.87 प्रतिशत पहुंचा मतदान

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, बहराइच । जिले में चल रहे नगर निकाय चुनाव में मतदान का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सुबह नौ बजे 11.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं सुबह 11 बजे तक मतदान बढ़कर 22.87 प्रतिशत हो गया है। कैसरगंज नगर पंचायत में महिलाओं ने पहली बार नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान किया। इसके बाद सभी ने मतदान केंद्र के बाहर घूघंट की ओट में सेल्फी ली।

नानपारा नगर पालिका में पिंक बूथ पर 80 वर्ष की महिला व्हील चेयर पर मतदान के लिए पहुंची। जिस पर ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने पहले पानी पिलाया। इसके बाद महिला को मतदान केंद्र तक ले जाकर वोट डलवाया।

मतदान की स्थिति एक नजर में

निकाय                  मतदान प्रतिशत

बहराइच नगर पालिका      18.72%
नानपारा नगर पालिका       26.48%
नगर पंचायत रूपईडीहा     27.02%
नगर पंचायत जरवल          27.09%
नगर पंचायत मिहीपुरवा      39.33%
नगर पंचायत पयागपुर        26.00%
नगर पंचायत कैसरगंज       22.19%
नगर पंचायत रिसिया          26.39%

जिले में कुल मतदान प्रतिशत 22.87 प्रतिशत हुआ है।

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023 : रायबरेली शहर के दो मतदान केंद्रों पर बवाल, मौके पर पहुंचे अधिकारी

संबंधित समाचार