अयोध्या: मंडल के प्रत्येक जिले से चिह्नित किए जायेगें पांच-पांच परिषदीय स्कूल, तय किये गए मानक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। राज्य परियोजना कार्यालय ने मंडल के अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी व अमेठी जिलों के टॉप फाइव यानी प्रत्येक जनपद से टॉप पांच परिषदीय स्कूलों की सूची मांगी है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने चयनित टॉप पांच स्कूलों की समीक्षा करते हुए फाइनल लिस्ट दस मई तक राज्य परियोजना कार्यालय को भेजने के लिए कहा है।
  
पांचों जनपद के पांच-पांच सर्वश्रेष्ठ परिषदीय स्कूलों की फाइनल सूची तैयार की जानी है। चयन के दौरान विभिन्न बिन्दुओं का खास ध्यान रखा जाना है। इन विद्यालयों के भवन व परिसर की स्थिति, भौतिक परिवेश आदर्श रूप से बेहतर होना चाहिए। यह विद्यालय जनपद के लिए दर्शनीय विद्यालयों के रूप में संचालित होने चाहिए। विद्यालयों का न्यूनतम नामांकन 200 से अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित चहारदीवारी के साथ संतृप्त होना चाहिए। मूलभूत सुविधाओं के सापेक्ष स्कूल संतृप्त होने चाहिए। विद्यालय में अतिरिक्त नवीन कार्य के लिए यदि 200 से 300 वर्ग मीटर का भू-स्थल उपलब्ध है तो उन विद्यालयों को सूची में प्राथमिकता दी जा सकती है। 

प्राथमिक विद्यालय की दशा में न्यूनतम छह कक्षा-कक्ष, उच्च प्राथमिक विद्यालय की दशा में तीन कक्षा कक्ष और कम्पोजिट विद्यालय की दशा में आठ कक्षा-कक्ष निर्मित होने चाहिए। तैयार की गई सूची में उन विद्यालयों को सम्मालित न किया जाए जो पीएमश्री विद्यालय के रूप में उपलब्ध कराई सूची में चिह्नित किए गए हैं। एडी बेसिक रमापति राम त्रिपाठी ने बताया कि सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। दस मई तक शासन को सूची भेज दी जायेगी।


ये भी पढ़ें - जीते तो निगम से जुड़े 41 गांवों के हाऊस टैक्स होंगे माफ : शरद बाबा  

 

संबंधित समाचार