Mahoba News : सांसद और पूर्व विधायक समेत 19 लोग हुए बरी, हाईवे जाम करने पर 22 लोगों पर दर्ज हुआ था मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में जाम लगाने के मामले में सांसद और पूर्व विधायक समेत 19 लोग बरी हो गए।

महोबा में मामले में सांसद और पूर्व विधायक समेत 19 लोग बरी हो गए। हाईवे जाम करने पर 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

महोबा, अमृत विचार। 11 साल पहले शहर के कल्याण सागर निवासी तीन लोगों के शव कल्याण सागर तालाब में मिलने पर भाजपाइयों के अलावा अन्य लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कानपुर सागर हाईवे जाम किए जाने पर सपा सरकार में पूर्व विधायक समेत 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी बुधवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने सांसद, पूर्व चेयरमैन अधिवक्ता समेत 19 लोगों को दोष सिद्ध होने पर बरी कर दिया।

मालूम हो कि शहर के मोहल्ला कल्याण सागर निवासी संजय सिंह के 2 पुत्र व उसका एक रिश्तेदार का पुत्र वर्ष 2012 में लापता हो गया था अगले दिन तीनों केशव कल्याण सागर सरोवर में उतर आती मिले इससे लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया पूर्व विधायक हरि मदन सिंह पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पुष्पा अनुरागी नीरज रावत अवधेश शर्मा व्यापारी नेता रामजी गुप्ता सहित तमाम लोगों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया था वर्ष 2012 में सपा सरकार सत्ता पर काबिज थी जिला प्रशासन ने भाजपा समेत 22 लोगों के खिलाफ कोतवाली महोबा में मुकदमा दर्ज करा दिया था जिसकी सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोबा की अदालत में चल रही थी।

बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के गवाह और बहस सुनने के बाद हमीरपुर महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल पूर्व विधायक अरिमर्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका महोबा पुष्पा अनुरागी, अधिवक्ता नीरज रावत, प्रवीण पाठक, ममता भदोरिया, अवधेश शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, रामजी गुप्ता, समेत 19 लोगों  पर दोष सिद्ध न होने के कारण उन्हें बरी कर दिया गया। अभियुक्त पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मुरारी लाल अग्रवाल ने बताया कि तीन अन्य लोगों के न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उन पर कोई निर्णय नहीं सुनाया गया। जबकि उपस्थित हुए 19 लोग बरी कर दिए गए।

संबंधित समाचार