संभल: झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत, हंगामा
संभल,अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है वहीं महिला के परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के …
संभल,अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप के उपचार से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हंगामा करते हुए झोलाछाप पर लापरवाही का आरोप लगाया है वहीं महिला के परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मौकम निवासी छोटेलाल ने अपनी बेटी ममता की शादी लगभग दस वर्ष पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चन्दूनगला निवासी विशम्बर के साथ की थी। चन्दूनगला निवासी विशम्बर ने बताया कि मेरी पत्नी ममता को शनिवार सुबह के समय में बुखार हुआ तो विशम्बर अपनी पत्नी ममता को शनिवार शाम के समय में गांव के ही पास दूसरे गांव बहैट में झोलाछाप ओमप्रकाश के पास दवाई दिलवाने के लिए गया था।
झोलाछाप ने महिला का उपचार शुरू कर दिया। महिला के पिता छोटेलाल ने आरोप लगाया कि झोलाछाप ओमप्रकाश ने महिला को तेज बुखार में लगातार तीन इंजैक्शन लगा दिए। महिला की हालत बिगड़ने लगी तो झोलाछाप ने महिला की हालत बिगड़ने के बाद भी एक इंजैक्शन ओर लगा दिया। झोलाछाप के चौथे इंजैक्शन लगने के बाद महिला बेहोश हो गई। कुछ ही देर बाद महिला की झोलाछाप की ही दुकान पर ही मौत हो गई।
झोलाछाप को लगा की महिला की मौत हो गई है, तो झोलाछाप मृतक महिला के पति विशम्बर को चकमा देकर भाग गया। महिला के पति विशम्बर ने बताया कि झोलाछाप डाक्टर ओमप्रकाश महिला को दूसरे अस्पताल में रेफर करने के लिए कार लेकर आने के बहाने से डाक्टर अपनी दुकान से भाग गया। कुछ देर तक डाक्टर का आने का इंतजार किया तो डाक्टर वापस नहीं आया तो विशम्बर को अपनी पत्नी की मौत होने की शक हुई तो विशम्बर ने अपनी पत्नी ममता के पास पहुंचकर देखा तो 35 वर्षीय ममता की सांसे थम गई।
विशम्बर ने अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला को मृत अवस्था में देखा तो महिला के परिजनों में कोहोराम मच गया। महिला के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। महिला के परिजनों ने थाने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रजपुरा थाना के गांव बहैट में झोलाछाप के इंजैक्शन से महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद झोलाछाप पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी
डाक्टर मनोज कुमार, नोडल अधिकारी संभल।
