लखनऊ : जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप 28 से

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ की देखरेख में 28 मई से जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की जायेगी। इस चैंपियनशिप के मुकाबले बाबू स्टेडियम के निकट स्थित उत्तर प्रदेश टेबल संघ के टेबल टेनिस काम्लेक्स में खेले जायेंगे। 

इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला, यूथ (19 वर्ष से कम आयु वर्ग), जूनियर (17 वर्ष से कम आयु वर्ग), सब-जूनियर (15 वर्ष से कम आयु वर्ग), कैडेट (13 वर्ष से कम आयु वर्ग) और होप्स (11 वर्ष से कम आयु वर्ग) ग्रुप के मुकाबले खेले जायेंगे। सभी आयु वर्ग के मुकाबलों में बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।

इस चैंपियनशिप के माध्यम से चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश में होने वाली आगामी रैंकिंग एवं स्टेट टेबुल टेनिस चैंपियनशिप में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इच्छुक खिलाड़ी लखनऊ जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव एनके लाहिड़ी और अमित सिंह से टेबल टेनिस काम्पलेक्स में 18 मई तक सम्पर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : रकम दोगुना करने के नाम पर हड़प लिए 15 लाख

संबंधित समाचार