UP Nikay Chunav 2023 : Etawah में सफेद और हरे रंग के मतपत्रों से होगा चेयरमैन का फैसला, जानें- ऐसा क्यों

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सफेद और हरे रंग के मतपत्रों से होगा चेयरमैन का फैसला।

इटावा में सफेद और हरे रंग के मतपत्रों से होगा चेयरमैन का फैसला। सभासदों के लिए सभी जगह गुलाबी रंग के मतपत्र होंगे।

इटावा, अमृत विचार। निकाय चुनाव मत पत्रों के माध्यम से कराए जाएंगे। इसके लिए मतपत्रों का रंग भी निर्धारित कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच में यह मतपत्र रखे गए हैं।

जिले में 6 निकाय के लिए 6 चेयरमैन तथा 127 सभासद के पदों के लिए चुनाव कराया जाना है। इसके लिए 11 मई को मतदान होगा जिसकी तैयारियां पूरी की जा रही है। इसके साथ ही मतपत्रों की व्यवस्था भी कर ली गई है। मतपत्रों का रंग भी निर्धारित कर दिया गया है। जिले में तीन नगर पालिका है इटावा भरथना तथा जसवंतनगर और इन तीनों नगर पालिका में चेयरमैन पद के प्रत्याशी के लिए हरे रंग के मतपत्र का इस्तेमाल किया जाएगा, जिस पर मोहर लगाकर इन क्षेत्रों के मतदाता अपना चेयरमैन चुनेंगे ।

इसी तरह तीन नगर पंचायत इकदिल लखना तथा बकेवर हैं, इन तीनों नगर पंचायतों  के चेयरमैन पद के लिए सफेद रंग के मतपत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिले में सभी निकायों में सभासदों का चुनाव भी कराया जाएगा जिनकी कुल संख्या 127 है नगर पालिका इटावा में सबसे अधिक 40 सभासद हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जो व्यवस्था की गई है उसके तहत नगरपालिका तथा नगर पंचायतों के सभासद के पदों के लिए एक जैसे ही गुलाबी रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे।

पोलिंग पार्टियां यह मतपत्र लेकर मतदान से 1 दिन पहले मतदान केंद्र के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां पर मतदान कराया जाएगा। जिले में कुल मिलाकर 3,22,865 मतदाता हैं इनके लिए 389 बूथ बनाए गये हैं। इन पर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

अभी पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराई गई थी लेकिन निकाय चुनाव बैलट पेपर के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया है। निर्वाचन आयोग के इस निर्णय के बाद बैलट पेपर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं और निर्धारित रंग की।

संबंधित समाचार