लखनऊ : मोबाइल फोन जमा कराने को लेकर सुरक्षा कर्मियों और मतदाताओं में हुई झड़प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नियमानुसार मतदाताओं से पोलिंग सेंटर में प्रवेश से पूर्व जमा कराये गये मोबाइल

लखनऊ, अमृत विचार। चुनाव आयोग के नियमानुसार मतदान केंद्र के अंदर किसी भी तरह का मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाना मना रहता है। पर गुरुवार को निकाय चुनाव के मतदान के दौरान जोन-1 में कई पोलिंग सेंटर्स पर मोबाइल फोन जमा कराने को लेकर सुरक्षा कर्मियों व मतदाताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई।

दरअसल कैसरबाग थाना क्षेत्र में रिसालदार पार्क के समीप स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय में बने पोलिंग सेंटर पर दोपहर करीब 2:10 बजे कुछ मतदाता मतदान करने पहुंचे तो सेंटर के प्रवेश द्वारा पर तैनात सुरक्षा जवानों ने उनसे मोबाइल फोन जमा करने को कहा। मतदाओं ने इनकार किया तो सुरक्षा कर्मियों और मतदाताओं के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। अंतत: सुरक्षा कर्मियों ने नियमावली के बारे में मतदाताओं को बताया। इसके बाद मोबाइल फोन जमा करने को लेकर मतदाताओं को सेंटर के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं लालकुआं में गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर स्थित इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज पोलिंग सेंटर में भी दोपहर करीब 3:14 बजे कुछ मतदाओं से सुरक्षा जवान मोबाइल जमा करने को कहते दिखे। मोबाइल जमा करने के बाद ही मतदाताओं को सेंटर के अंदर प्रवेश दिया गया।

सेंटर्स पर कहीं भी नहीं लिखी थी सूचना

दरअसल पोलिंग सेंटर्स पर कहीं पर भी मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा कराने के संदर्भ में कोई सूचना नहीं लिखी गई थी। पोलिंग सेंटर्स में लगाये गये बैनर्स में भी इसका जिक्र नहीं किया गया था। इसके कारण नियम से अनभिज्ञ कई मतदाताओं ने सुरक्षा कर्मियों की बात को अनसुना किया।

यह भी पढ़ें : अयोध्या पहुंचे बृजभूषण ने संतों से लिया आशीर्वाद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता