UP Nikay Chunav 2023 : शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ निकाय चुनाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निकाय चुनाव में 52 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

लिस्ट में नाम न होने और फर्जी वोटिंग को लेकर लोगों ने उठाए सवाल

बहराइच, अमृत विचार। जनपद में गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में नगर निकाय चुनाव संपन्न हुआ। दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतों के लिए 121 केंद्रों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 52 प्रतिशत से अधिक लोगों ने मतदान किया। हालांकि जिले के मतदाता मतदान कर फर्स्ट क्लास आगे से चूक गए।

जिले के बहराइच और नानपारा नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत रिसिया, जरवल, कैसरगंज, मिहींपुरवा, रूपईडीहा और पयागपुर के लिए गुरुवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 103 और सभासद पदों के लिए 902 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए जिले में 121 मतदान केंद्र बनाये गए और 356 मतदान स्थल बनाए गए। इन मतदान स्थलों पर नगर क्षेत्र के 356866 मतदाताओं को मतदान करना था। इनमें से 1890387 लोगों ने ही मतदान किया। जिससे 52.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक मतदान कैसरगंज नगर पंचायत में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद ने बताया कि जिले में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए ईवीएम को गल्ला मंडी में सुरक्षित रखवा दिया गया है ईवीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात कर दिए गए।

पूरे दिन भ्रमणशील रहे डीएम और एसपी

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मिहींपुरवा रुपईडीहा कैसरगंज पयागपुर समेत अन्य नगर पंचायतों का पूरा दिन भ्रमण करते रहे। डीएम एसपी के साथ प्रेक्षक की टोली भी निरीक्षण करती दिखी।

मतदान की स्थिति जिले में के नजर में

निकाय                  मतदान प्रतिशत
बहराइच नगर पालिका    45.94%
नानपारा नगर पालिका     58.99%
नगर पंचायत रूपईडीहा    53.26%
नगर पंचायत जरवल         61.60%
नगर पंचायत मिहीपुरवा     58.62%
नगर पंचायत पयागपुर      63.78%
नगर पंचायत कैसरगंज      68.36%
नगर पंचायत रिसिया       66.93%

जिले में कुल मतदान प्रतिशत 52.97 प्रतिशत हुआ है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : डीआरएम को पत्र लिखकर सांसद मेनका गांधी ने मांगा एक करोड़ हर्जाना

संबंधित समाचार