पीलीभीत: मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापक के लड़खड़ाए कदम, जानिए फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेनहर कालेज में संपन्न हुआ मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम

पीलीभीत, अमृत विचार। बेनहर कालेज में सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सीडीओ ने कार्मिकों से मतगणना स्थल पर सुबह छह बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ धर्मेंद प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना कार्मिक अपने साथ मोबाइल फोन नहीं लाएगा। कार्मिक अपने साथ लेटर और एक आईडी लेकर अवश्य आएं। अन्यथा की स्थिति में इंट्री नहीं मिलेगी। कृषि वैज्ञानिक डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि हर टेबिल पर दो पार्टी मौजूद रहेंगी। जो अलग-अलग बैलेट पेपर को गिनेगी। अवैध बैलेट पेपर को अलग करके गड्डियां बनाई जाएंगी। उसके बाद रिजल्ट चुनाव अधिकारी को दिया जाएगा। इस मौके पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक राज करन पाल, मनरेगा के उपायुक्त मृणाल सिंह, बीएसए अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक के लड़खड़ाए कदम, रिपोर्ट तलब
बेनहर कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान एक शख्स ने बहकते कदमों से सवाल करना शुरू कर दिया। जब सीडीओ को संदेह लगा तो ड्यूटी चार्ट मंगाकर शिक्षक के बारे में ब्योरा लेकर बीएसए अमित कुमार सिंह से मामले में रिपोर्ट मांगी है। सहायक अध्यापक का नाम कृष्णा स्वरूप है। सीडीओ ने बताया कि शिक्षक पर कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित कर दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: युवा को उद्योग स्थापित करने के लिए मिलेंगे 25 लाख

संबंधित समाचार