डेलापीर मंडी से बरेली कॉलेज पहुंचीं 3640 ईवीएम, आज होगी सेटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरे दिन पहुंचाए जाते रहे ईवीएम के बख्शे, कड़ी सुरक्षा में रखे गए

बरेली, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को पूरे दिन डेलापीर मंडी से ईवीएम के बख्शे बरेली कॉलेज पहुंचते रहे। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया। इसके लिए टीमें लगा दी गई हैं। नगर निगम में ईवीएम से चुनाव होना है, जबकि नगर निकायों में बैलेट पेपर से मतदान होगा। 

निगम में चुनाव कराने के लिए बिहार, तमिलनाडु आदि जगहों से ईवीएम मंगाई गई थीं। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि महापौर और पार्षद पद के लिए करीब 3640 ईवीएम मंगाई गई हैं। शुक्रवार को ईवीएम की सेटिंग (मशीन में अलग-अलग रंगों के मतपत्र) की जाएगी। इसके लिए 20 टीमों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: रेलवे के ट्रैकमैन अब अन्य विभागों में भी जाने के होंगे पात्र, डीआरएम ने की बैठक

संबंधित समाचार