बरेली: रोड पार कर रहे युवक को इको ने रौंदा, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दोस्त की शादी में जा रहे युवक को रोड पार करते समय इको वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना फरीदपुर के सादीपुर निवासी रामगोपाल का 35 वर्षीय बेटा रामशरण अपने दोस्त राहुल की शादी में शामिल होने बदांयू के दातागज अपने परिवार के साथ जा रहे थे। इस दौरान कैण्ट के चिकटिया में पानी लेने के लिए उतरे। इस दौरान रोड पार करते समय उन्हें तेज गति से आ रहे इको वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज

ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

संबंधित समाचार